{"_id":"66730b0a73c9a0552e0377b4","slug":"capacity-of-sub-centre-will-increase-supply-will-improve-hardoi-news-c-213-1-hra1002-115947-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता, बेहतर होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता, बेहतर होगी आपूर्ति
विज्ञापन
बेहंदर। विद्युत उपकेंद्र तेरवा दहिगवां की क्षमता वृद्धि की जा रही है। उपकेंद्र पर पांच के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली मिल सकेगी।
उपकेंद्र पर अभी तक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। गर्मी में मांग बढ़ने पर फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ती थी और ओवरलोडिंग के कारण एक-एक फीडर चलाया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही थी। इस मामले को अमर उजाला ने 21 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर छपने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर 10 एमवीए के ट्रांसफर लगवाने के लिए प्रक्रिया शुरु की थी। बुधवार को उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पहुंच गया। जिसको लगाने की कवायद शुरू की जा रही है। एसडीओ कछौना शाबान अहमद ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में क्षमता बढ़ाने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन
बेहंदर। उपखंड अधिकारी कछौना शाबान अहमद ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र तेरवा दहिगवां में वृहस्पतिवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे उपकेंद्र से आपूर्ति सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी।