{"_id":"67ab80fc8834dc1eec0dc992","slug":"campaign-to-remove-encroachment-started-in-the-city-mercy-on-some-and-cruelty-on-others-hardoi-news-c-213-1-hra1001-126725-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, किसी पर रहम तो किसी पर सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, किसी पर रहम तो किसी पर सितम
विज्ञापन
सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अतिक्रमण अभियान में होर्डिंग ले जाते पालिका के कर्मचारी।
- फोटो : सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अतिक्रमण अभियान में होर्डिंग ले जाते पालिका के कर्मचारी।
हरदोई। शहर को साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम की ओर से नुमाइश चौराहे से अमर जवान चौक और अमर जवान चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक चले अभियान में टीम ने फुटपाथों को खाली कराया। अभियान के दौरान टीम ने किसी के अतिक्रमण को अनदेखा किया तो किसी पर जुर्माना भी लगाया।
नगरीय निकाय की ओर से प्रशासन और पुलिस फोर्स के साथ नुमाइश चौराहे से घंटाघर मार्ग पर दोनों ओर के फुटपाथों को कब्जा मुक्त कराया गया। टीम ने नुमाइश चौराहे के पास फुटपाथ तक लगाए गए लोहे के जाल को जब्त कर लिया। फुटपाथ पर खड़ी बसों और वाहनों को भी हटवाया गया। अमर जवान चौक के पास फुटपाथ से होर्डिंग्स उतरवाई गईं। सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने टीम के साथ फुटपाथ पर काबिज और किए गए निर्माण को हटवाया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्थायी निर्माण कराने वालों को सात दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों से 8,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। आठ लोगों को नोटिस दिया गया है। चौराहों के आसपास और फुटपाथ पर लगी अवैध होर्डिंग्स को जब्त कर लिया गया है। दोबारा लगाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
-- -
फुटपाथ से बसों को भी खदेड़ा, कर्मचारियों को तमाचा भी जड़ा
कलक्ट्रेट रोड के फुटपाथ पर बसों को खड़ा किए जाने से अतिक्रमण होने लगा था। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास तो बसों को फुटपाथ पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर सवारियों को भी बिठाए जाने का क्रम शुरू हो गया था। प्रशासन ने भनक लगते ही टीम के माध्यम से बसों को खदेड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बस के कर्मचारियों को डांटा-फटकारा और एक-दो कर्मचारियों को थप्पड़ भी मार दिए। ऐसे ही फुटपाथ पर बाटी चोखा की दुकान संचालक को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसका किसी ने वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया।