{"_id":"5e6e66e88ebc3ea7d70d5a5c","slug":"byke-rider-robbers-looted-young-man-hardoi-news-knp5505341198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने युवक से की लूट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से की लूट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज नायगांव रोड पर बांसा गांव के पास साथी के साथ ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक में टक्कर मारकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन, नगदी और एटीएम कार्ड लूट लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परनखा निवासी अनुराग पुत्र विशंभर दयाल ने बताया कि शुक्रवार को वह गांव निवासी सचिन पुत्र सुरेश के साथ होली मिलने ससुराल थाना क्षेत्र के ग्राम शेखनपुर गया था।
रात नौ बजे वह और सचिन बाइक से लौट रहे थे। रास्ते मेें माधौगंज नायगांव रोड पर बांसा गांव के पास स्थित गैस एजेंसी के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसकी बाइक गिर गई। वह एजेंसी की ओर जबकि उसका दोस्त सचिन खेत की ओर भाग गया।
विज्ञापन
अनुराग ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और असलहा लगातार उससे सोने की चेन, 4500 रुपये व एटीएम कार्ड लूट ले गए। अनुराग ने बताया कि कुछ देर बाद खेत से निकले साथी सचिन ने यूपी 100 पर कॉल किया। सूचना देने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर शनिवार रात घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।