फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rider mother and son died in accident

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत, मासूम बचा

Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
byke rider mother and son died in accident
हरदोई में हादसे में मृतक मनोज की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
सुरसा (हरदोई)। मां और पुत्र के साथ रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक को सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि चार वर्ष का मासूम बाल-बाल बच गया। डीसीएम को सेमरा चौराहा के निकट पुलिस ने पकड़ लिया। युवक का हेलमेट कुछ दूर पड़ा मिला।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बदरुद्दीनपुर निवासी मनोज (30) पुत्र रामसरन बुधवार को बाइक से मां फूलमती (55) और पुत्र यश (4) के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर जा रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर बुधवार दोपहर ढाई बजे सुरसा थाना क्षेत्र में मझिला पुल के निकट डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से मनोज, उसकी मां फूलमती सड़क पर जा गिरे और फूलमती की गोद में बैठा यश उछल कर घास की ओर जा गिरा। घटना में मनोज और फूलमती की मौके पर ही मौत हो गई। यश बच गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर लग गई। पुलिस बाइक के पंजीकरण के कागजों के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले ही दिल्ली से आया था मनोज
मनोज छोटे भाई सुमित के साथ परिवार सहित दिल्ली में रहता था। वहां एक लांड्री में काम करता था। 10 दिन पहले ही पत्नी सीता और इकलौते पुत्र यश के साथ गांव बदरुद्दीनपुर आया था। मनोज का ननिहाल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जूरा में है। उसके मामा मुन्ना लाल के साले मिश्री लाल की पुत्री का विवाह बुधवार को होना था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए वह घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही जिंदगी की डोर टूट गई।
यश को दुलारते रहे राहगीर
घटना के बाद बाल-बाल बचे चार वर्ष के मासूम यश को राहगीर दुलारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed