फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rider farmer died in accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 03 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
byke rider farmer died in accident
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम अखबेलपुर निवासी धीरेंद्र (28) खेती करता था। मंगलवार शाम वह हरपालपुर कस्बा स्थित पंप से डीजल लेकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन पुल के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धीरेंद्र बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा।

हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने धीरेंद्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सोनी व दो बच्चे हैं।। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed