{"_id":"5dc8533c8ebc3e5b274326af","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp525014466","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की हादसे में गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगज कोतवाली क्षेत्र में कोथावां के पास शनिवार देर शाम शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से युवक की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम उमरापुर निवासी कल्लू (45) पुत्र रामचरन किसान था। उसके परिवार में पत्नी छोटी, तीन बेटी व एक बेटा है। उसके साले राजकुमार के साढू पप्पू बेनीगंज के ग्राम सुजाता में रहते हैं। शनिवार को पप्पू की बेटी शादी थी। देर शाम कल्लू शादी में शामिल होने साले राजकुमार व एक अन्य के साथ बाइक से जा रहा था।
रास्ते में अतरौली मार्ग पर कोथावां के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा कल्लू हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राजकुमार व साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बेनीगंज सीएचसी भेजा। कल्लू के जेब मेें मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।