फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke looted from farmer

झांसा देकर किसान की बाइक लेकर भागे लुटेरे

Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
byke looted from farmer
पचदेवरा। थाना क्षेत्र में रूपापुर-भरखनी मार्ग पर रविवार को माननगला गांव के पास किसान को झांसा देकर लुटेरे उसकी बाइक लेकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम माननगला निवासी रहीसपाल पुत्र छोटेलाल खेती करता है। वह रविवार दोपहर फसल की रखवाली करने बाइक से गया था। रहीस के मुताबिक वह रूपापुर-भरखनी मार्ग पर खेत के सामने बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक रहीस के पास आए।
विज्ञापन

युवक ने उससे बाइक बेचने की बात कही। रहीस कुछ बोल पाता इससे पहले युवक ने उसकी जेब से चाबी निकाल ली। बाइक चलाकर देखने की बात कह साथी को इशारा कर बाइक लेकर भाग गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ रामवचन भारती ने बताया कि लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed