फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   By the Power of Attorney shall remain in Tehsil receipt of rent

मुख्तारनामा आने तक तहसील में रहेगी लगान की रसीद

Sun, 29 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sun, 29 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
By the Power of Attorney shall remain in Tehsil receipt of rent
 अभिनेता आमिर खान के पैतृक गांव शाहाबाद में उनके खेत और बाग के लगान के मामले ने तूल पकड़ा तो बगैर मुख्तारनामा के एसडीएम ने लगान जमा करा ली। मगर मुख्तारनामा आने तक रसीद तहसील में ही रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

 असहिष्णुता को लेकर आमिर के बयान पर हो-हल्ला होते ही उनके पैतृक गांव में खेत, बाग पर 157 रुपये, 60 पैसे और उनके भाई व बहन पर 38, 28 रुपये लगान बाकी होने की मामला सामने आया। मामले ने तूल पकड़ा तो उनके खेत, बाग की देखभाग करने वाले लगान जमा करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


इन्हीं में एक मुन्ना लगान जमा करने तहसील पहुंच गए, लेकिन संबंधित अमीन ने उन्हें एसडीएम डा. अशोक कुमार शुक्ला के पास भेज दिया। एसडीएम ने लगान जमा करने के लिए मुख्तारनामा मांगा तो मुन्ना नहीं दे सके। इसपर उन्होंने उसे वापस भेज दिया। एसडीएम के अनुसार इसके बाद आमिर खान के कार्यालय से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले के कहने पर उन्होंने शनिवार को लगान तो जमा कर ली है, मगर रसीद नहीं दी है। मुख्तारनामा आने पर ही रसीद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed