{"_id":"596cfd5f4f1c1b6c328b461e","slug":"businessman-s-son-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के बेटे ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला जगलिया निवासी व्यापारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पत्नी से विवाद होने की बात कही है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला जगलिया निवासी विजय कुमार उर्फ लल्ला की गल्ला मंडी में आढ़त है। विजय कुमार के साथ बेटा नितिन भी कारोबार में हाथ बंटाता था। सोमवार की दोपहर घर से निकले नितिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उसका शव दौलतपुर गांव में आम के एक पेड़ से फांसी पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नितिन की मौत की खबर मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता विजय कुमार ने बताया कि नितिन विवाहित था।
विज्ञापन
उसके एक बेटी व दो बेटे हैं। एक साल से नितिन बीमार चल रहा था, उसका लखनऊ से इलाज चल रहा था। परिजनाें के अनुसार रविवार की रात शराब के नशे में नितिन का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था।
सोमवार की दोपहर नितिन बिना कुछ कहे घर से निकल गया। इसके बाद पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। इधर कुछ लोगों ने सोमवार को नितिन को दौलतपुर के पास रेलवे लाइन पर बैठा भी देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।