{"_id":"61ba343b9618ca70617e65d7","slug":"bus-collapse-3-injured-hardoi-news-knp6697493140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराकर रोडवेज खाई में पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराकर रोडवेज खाई में पलटी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर खम्हरिया गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस ट्रैक्टर से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में बस सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बुधवार शाम हरदोई से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस पाली थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर ग्राम खम्हरिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। बस खाई में पलटने से चीख पुकार मच गई।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे घायल चालक अरविंद (37), परिचालक भानुप्रताप (33) और यात्री बृजमोहन (30) समेत अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बसों में शिफ्ट कराकर रवाना कर दिया।