Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus caught fire, 60 passengers jumped to save their lives

Hardoi News: हरदोई जा रही बस में लगी आग 60 यात्रियोंं ने कूदकर बचाई जान

Sat, 18 Oct 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bus caught fire, 60 passengers jumped to save their lives
खुर्जा (बुलंदशहर)। एनएच-34 पर धरपा कट के पास शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। बस में सवार चालक समेत 60 से अधिक यात्रियों ने बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। बस में आग लगने से लगभग एक घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


खुर्जा देेहात थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि दादरी से एक निजी बस यात्रियों को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। इसमें अलीगढ़, हाथरस व अन्य जनपदों में जाने वाले यात्री थे। चालक के अनुसार जब नेशनल हाइवे 34 पर धरपा कट के पास पहुंचे तो अचानक इंजन में से धुंआ उठने लगा। इसके बाद उन्होंने बस को सड़क किनारे पर रोक दिया और सभी लोगों को नीचे उतरने को बोल दिया। सभी यात्रियों के बाहर निकलने से पहले ही इंजन से आग की लपटें बाहर उठने लगीं।
विज्ञापन

ऐसे में चालक समेत कई यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई।

कुछ ही देर में बस में आग फैल गई। वहीं सूचना पर थाना पुलिस टीम और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमें आग बुझाने में जुट गईं। वहां मौजूद यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य पर भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई हैं। आग लगने से यातायात को रोका गया था। आग के शांत होने के बाद यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed