{"_id":"23bb39c0984c222e15f52e0800637dc4","slug":"burn-the-effigy-of-ravana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला रावण का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/शाहाबाद/नेवादा। दशहरा का पावन पर्व जिले में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अलग अलग स्थानों पर रावण का पुतला दहन कर श्री राम के जयकारे लगाए गए। इधर,शहर में बच्चों ने दशानन का पुतला फूंका। इस दौरान आतिशबाजी छुड़ाई गई।
विज्ञापन
गुरुवार को दशहरा के पर्व पर शहर के मोहल्ला वैटगंज में बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया। बच्चों ने रावण के पुतले में पटाखे और अनार भी भरे। रावण का विधिवत रूप से दहन करने के बाद बच्चों ने जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान अभिषेक शर्मा, कनिष्क शर्मा, शोभित जायसवाल, अनुज चौरसिया, संदीप कुमार, अनुग्रह भारद्वाज, अन्नू भारद्वाज, दिनेश चौरसिया, विराट, आनंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में भी दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अरूध किशोर श्रीवास्तव की उपस्थिति में रावण दहन किया गया जिसमें रोहित मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, सुमित, दुर्गेश आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
उधर,शाहाबाद स्थित पठकाना मोहल्ले में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध किया गया। रावण की नाभि में बाण के लगते ही वो धराशाही हो गया। इस मौके पर श्रीराम की जयजयकार के साथ जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण में राममय हो गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। कलाकारों ने बड़े ही मनोहर एवं प्रभावशाली ढंग से लीला का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। उधर,भरावन क्षेत्र में स्थित आस्तिक मुनि खसरौल में राम रावण की सेनाओं के बीच घमासान लड़ाई हुई। रावण के धराशाही होते ही उसके पुतले में आग लग गई और लोगों ने श्री राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन