फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burglars broke into the home of millions made ??goods

चोरों ने घर में घुसकर लाखों का माल उड़ाया

Sun, 03 May 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 03 May 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Burglars broke into the home of millions made ??goods

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों की घटनाओं में फिर

विज्ञापन
से इजाफा होने लगा है। चोर घरों को निशाना बना रहे हैं। शहर में एक घर से चोर लाखों का जेवर लेकर चंपत हो गए। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के चील पुरवा निवासी गुड्डू पुत्र इब्राहिम शनिवार की रात परिवार के साथ छत पर जाकर सो गए। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे और छत से नीचे आकर घर का नजारा देखा तो भौचक्के रह गए। कमरे का ताला टूटा हुआ था, साथ ही कमरे का सामान बिखरा हुआ था।

गुड्डू ने बताया कि चोर पड़ोस की दीवार से घर में दाखिल हुए। बताया कि चोर उसके घर से दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी, आठ हजार नगद समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed