फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullion store by breaking the lock of millions goods theft

सर्राफा की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों का माल पार

Fri, 01 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 01 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bullion store by breaking the lock of millions goods theft
थाना क्षेत्र में सर्राफा दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।। होमगार्ड को देख चोर फायर करते हुए फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा के बघौली बाजार निवासी अजय गुप्ता की स्टेशन रोड पर सेठ अजय कुमार विजय कुमार ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। बुधवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और वहां से सामान लेकर जाने लगे तभी वहां पर पहरा देने वाले नेपाली की उन पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोस में सिपाही के साथ पिकेट ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड उनकी ओर दौड़े तो उन लोगों ने फायर करना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गए। सिपाही की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से एक बल्ली,तीन कारतूस के खोखो बरामद हुए। दो बल्ली स्टेशन पर मिली। चोरों ने पहले स्टेशन की दीवार काट दी थी ताकि भागने में आसानी रहे। अजय गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर दुकान से 90 ग्राम के सोने के जेवर, पांच किलो चांदी के जेवर और 75 हजार रुपये नगद निकाल ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed