{"_id":"7ceb978647ac1cecb03b37397157f35c","slug":"bullion-cash-and-jewelry-in-the-shop-put-a-dent-flown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा की दुकान में सेंध लगा नकदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा की दुकान में सेंध लगा नकदी व जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा की दुकान में सेंघ लगाकर चोर हजारों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। इससे पहले भी चौराहे पर चोरी व लूट की कई घटनाएं हो चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुपुरी निवासी रामजी की लालपालपुर चौराहे पर भल्ला ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। शुक्रवार की शाम को वह घर चले आए। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुस गए और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। आस पास के लोगों को जानकारी होने पर उन लोगों ने रामजी को सूचना दी। जिस पर राम जी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ दुकान पर पहुंचे तो दुकान के पीछे की दीवार कटी हुई थी।
उन्होंने बताया कि चोर डेढ़ किलो चांदी के जेवर व दस हजार रुपये नकद उठा ले गए। इससे पहले भी आठ दिसंबर को एक शिक्षक से दिन दहाड़े बाइक सवार एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। इसके अलावा विगत वर्ष चौराहे की सर्राफा दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।