फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   budget for toilet construction return to dpro

16 पात्रों के शौचालय निर्माण को मिला बजट ग्राम पंचायत ने लौटाया

Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
budget for toilet construction return to dpro
भरावन। जिले में शत प्रतिशत शौचालयों के निर्माण के दावों की पोल फिर खुलने लगी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भरावन विकास खंड के ग्राकटियार में शौचालय निर्माण के लिए भेजे गए बजट में से 16 पात्रों के 1 लाख 92 हजार रुपये वापस डीपीआरओ को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कटियार के निवासी मोहम्मद शरीफ ने गांव में विकास कार्य न होने और बजट आहरित करने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराने की शिकायत डीएम पुलकित खरे से की थी। डीएम ने मामले की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा को 13 सितंबर को कटियार भेजा था।
विज्ञापन

जांच में पता चला था कि आंशिक रूप से ही बजट पात्रों के खाते में भेजा गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज पाल के नाम से 60-60 हजार रुपये की दो चेक काटे जाने की भी पुष्टि हुई थी। अब पूरे मामले में ताजा जानकारी ये है कि 16 पात्रों के शौचालय निर्माण का बजट ग्राम सचिव ने वापस जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दिया है। पंजाब नेशनल बैंक की 1 लाख 92 हजार रुपये के चेक वापस भेजे गए हैं। ग्राम सचिव रामकृष्ण के मुताबिक ग्राम प्रधान देवी प्रसाद ने इन पात्रों के बैंक खातों में रुपये भेजने से इनकार कर दिया है। इसका कारण गांव की स्थानीय राजनीति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके हिस्से का बजट हुआ वापस
सलीमा, राजकुमार, जहूर, मेंहदी हसन, नासीरा बानो, चरणदास, छुन्ना, इदरीस, गंगाराम, हबीब, हरिपाल, गुड्डू, मथुरी, बंगरो, बेचेलाल, नवाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed