फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSP 's policies pledged to reach home

बसपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Sat, 16 Jan 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 16 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
BSP 's policies pledged to reach home
गांधी मैदान में बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों ने बसपा सुप्रीमों के दीर्घआयु होने की कामना की और  बसपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कै बिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि हम लोग आज यहा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का 60वां जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए है। इस दिन को पार्टी जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। उन्होंने पार्टी नेताओं को बसपा की नीतियां घर घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। कहा कि जब तक हमारी नीतियां घर घर तक नहीं पहुंचेंगी पार्टी सत्ता में नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश में पूंजीपति व गुंडों का वर्चस्व कायम हो गया। किसान, गरीब और मजदूर परेशान हैं। एक ओर प्रदेश सरकार है तो दूसरी ओर केंद्र सरकार है। दोनों सरकार में अंतर नहीं है। दोनो ने भ्रामक प्रचार प्रसार कर वोट पाए और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। यूपी में सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया है तो मोदी सरकार भी काले धन पर यू-टर्न मार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा ने कहा कि सरकारों ने समय समय पर लुभावने वादे व नारे लगाकर वोट पा लिए लेकिन अब संगठित होकर 2017 के चुनाव में मायावती को सीएम बनाना होगा। विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। विकास कार्य दिखायी नहीं दे रहे हैं। विकास कार्यों को गति बसपा ही दे सकती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा, मीना कुमारी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed