फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSA made BSA made changes in the deployment of 13 block education officerseducation officers

Hardoi News: बीएसए ने 13 खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में किया फेरबदल

Sun, 24 Aug 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
BSA made BSA made changes in the deployment of 13 block education officerseducation officers
हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने 13 खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। लेनदेन से जुड़े एक ऑडियो के मामले में चर्चा में आईं सुरसा की खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम केा बीएसएस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। कार्यालय से पहले से संबद्ध सपना रावत को नगर शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

बावन के बीईओ आरके द्विवेदी को टोडरपुर की जिम्मेदारी दी गई है। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी रहे डीएल राना को सुरसा भेजा गया है। हरपालपुर के राजेश कुमार को शाहाबाद और बिलग्राम के संतोष कुमार सिंह को माधौगंज की जिम्मेदारी दी गई है। संडीला के बीईओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को कछौना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद के अनिल कुमार झा को हरियावां में तैनाती देकर टड़ियावां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। माधौगंज के बीईओ गिरजेश कटियार को बिलग्राम भेजा गया है। कछौना के बीईओ केके त्रिपाठी को भरावन और टडि़यावां के बीईओ अनुज कुमार को अहिरोरी में तैनाती दी गई है। टोडरपुर के बीईओ प्रभाष श्रीवास्तव को बावन में तैनाती देकर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed