फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   brother murder in property dispute

संपत्ति विवाद में भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
brother murder in property dispute
हरदोई में मारे गए इंतयाजुल की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नशरतनगर में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में शनिवार देर शाम सगे भाई ने परिजनों के साथ वृद्ध भाई को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने आए वृद्ध के बेटे व बहू को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नशरतनगर निवासी इंतयाजुल (60) का उसके भाई अरशद नवी के साथ मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम दोनों में बहस होने लगी। इससे नाराज अरशद नवी, उनकी पत्नी राशिदा, बेटे ताज मियां, तौकीर पुत्री तहसीन व शमीम बानो पत्नी फिरोज समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से इंतयाजुल पर हमला बोल दिया। निशक्त बेटे अल्तमश और बहू कैफुलवारा ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन दोनों को भी पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, इस पर आरोपी भाग गए। परिजन तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने इंतयाजुल को मृत घोषित कर दिया। बेटे तौफीक ने बताया कि उसके दो पैतृक मकान हैं। एक मकान मोहल्ला नशरतनगर में है, जबकि दूसरा मकान मोहल्ला गंगारामपुर में है।
विज्ञापन

गंगारामपुर वाले मकान में चाचा अरशद नवी परिवार के साथ रहते हैं। उसके पिता व उसका परिवार नशरतनगर वाले पुराने मकान में रहता है। चाचा नए मकान में हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इंतयाजुल फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस सीएचसी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि बेटे तौफीक की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed