फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   brother and sister died in accident

हादसे में भाई-बहन की मौत, पिता-पुत्र व चालक घायल

Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
brother and sister died in accident
हरदोई में हादसे में मृतक सना की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
कछौना (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में शाहजहांपुर निवासी भाई और बहन की मौत हो गई। जबकि पिता, बड़ा भाई और कार चालक घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के जेई मंडी मोहल्ला निवासी यासीन (65) मंगलवार को कार से आंखों का इलाज कराने लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ बड़ा बेटा हसनैन (36), छोटा बेटा मुख्तार (34), बेटी सना (30) और कार चालक अहमदपुर निवासी अजीम (32) पुत्र नसीम भी थे।
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ रोड पर सुबह लगभग 11 बजे कछौना कोतवाली क्षेत्र के चिरकहटी गांव के पास सड़क पर सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। कार में सवार सभी लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना भेजा। वहां डॉक्टर ने सना और मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। हसनैन व यासीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सना भी इलाज कराने जा रही थी
कछौना (हरदोई)। कार चालक अजीम ने बताया कि यासीन को आंख का इलाज कराना था। सना का भी किसी बीमारी का इलाज हो रहा था। मृतक मुख्तार का मेडिकल स्टोर है।

हरदोइें में हादसे में  मृत मुख्तार की फाइल फोटो

हरदोइें में हादसे में मृत मुख्तार की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed