{"_id":"68fe54fb906153fde407b476","slug":"brave-daughters-and-women-were-honored-hardoi-news-c-213-1-hra1001-139399-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहादुर बेटियों और महिलाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहादुर बेटियों और महिलाओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 27: बहादुर बेटियां फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर सम्मानित महिलाएं व सदस्य। संवाद
हरदोई। बहादुर बेटियों और महिलाओं को रविवार को सम्मानित किया गया। बहादुर बेटियां फाउंडेशन ने छठे स्थापना दिवस पर नारी तू नारायणी और बिटिया की अम्मा सम्मान समारोह में नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
संस्था ने अपने उद्देश्य सशक्त बेटियां, सशक्त समाज को आगे बढ़ाते हुए नारी सशक्तिकरण में स्थापना दिवस पर समारोह किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी निशा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फाउंडेशन की सदस्यों ने नारी तू नारायणी गीत की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन की संस्थापिका रेशमा गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बेटियों को कला और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाकर हुनर निखार जाता है।
संरक्षक डॉ. चित्रा मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निष्ठा कश्यप, मानसी व प्रतिज्ञा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। आर्या गुप्ता, आद्या गुप्ता ने नृत्य की प्रस्तुति दी। आभा श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, कृति ओमर ने विचार व्यक्त किए। विनीता पांडे, मीतू मिश्रा, माधवी श्रीवास्तव, शैलेंद्री पाल, सरिता गुप्ता, ज्योति बघेल, शिखा वाजपेई, चेतना शुक्ला, विंदेश्वरी पाल, वर्षा सिंह, श्वेता अग्रवाल व सुनीता गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। संचालन श्रेया गुप्ता व सरिता गुप्ता ने किया। इस मौके पर स्नेहलता गुप्ता, नीतू गुप्ता, नीलम गुप्ता, ममता गुप्ता, आशा वाजपेई, अलका गुप्ता, शैलेंद्री पाल, आराधना मिश्रा, कल्पना, लवली आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।