फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   boy died in accident

ट्राली के पहिए के नीचे दबकर मासूम की मौत

Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
boy died in accident
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी-दगिगवां में रविवार दोपहर ट्राली के नीचे दबकर मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महिलामऊ निवासी विजयपाल मजदूर है। उसकी ससुराल थाना क्षेत्र के टिकरी दहिगवां में है। भैयादूज पर शनिवार को वह पत्नी आरती व पांच साल के बेटे राज को लेकर ससुराल गया था। जहां से रविवार दोपहर वह घर जाने के लिए गांव के बाहर कच्चे मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान ट्राली के पहिये के नीचे आने से राज गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहनों में इकलौता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ सुव्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed