{"_id":"69b4c4bfd4eced3effbb616aab7501a3","slug":"bolero-crashed-into-a-tree-killing-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां थाना क्षेत्र स्थित पिहानी-हरदोई मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोलिया शिवपार निवासी विनीत (35) पुत्र राम जीवन अपने साथी गांव के राकेश (28) पुत्र लालाराम और भरत (28) पुत्र बाबूराम के साथ शुक्रवार की रात बोलेरो से पिहानी की ओर जा रहे थे। रास्ते में हरियावां थाना क्षेत्र के गांव जतुली के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश व भरत की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने विनीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
उधर, संडीला में कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। औरास निवासी बलराम शुक्रवार को यहां अपने रिश्तेदार के घर आया था। रात में तकरीबन सात बजे घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हो गया।