फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bolero broke the railing of the bridge and fell into the Sai river, three injured

Hardoi News: पुल की रेलिंग तोड़कर सई नदी में गिरी बोलेरो, तीन घायल

Sun, 13 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bolero broke the railing of the bridge and fell into the Sai river, three injured
पिहानी। पिहानी-करावां मार्ग पर शुक्रवार की रात आंधी-पानी के बीच बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़कर सई नदी में गिर गया। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की रात करीब 11:20 बजे हुआ। पिहानी से करावां की तरफ जा रही बोलेरो तेज आंधी-पानी में अनियंत्रित होकर पुल की दक्षिणी तरफ की रेलिंग तोड़ती हुई सई नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि सई नदी में अधिक गहरा पानी न होने से कार सवारों की जान बच गई। सभी को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

घायलों में मंझिला थाना क्षेत्र के करावां गांव निवासी दुर्गा ठाकुर (22), विशाल गुप्ता (21) और शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी विनीत (24) शामिल हैं। हादसा की जानकारी पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed