{"_id":"5ffb36058ebc3e2e7a15b1e2","slug":"body-of-woman-immersed-in-sikarori-found-33-km-away-hardoi-news-knp6051615120","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 किलोमीटर दूर मिला सिकरोरी में डूबी महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 किलोमीटर दूर मिला सिकरोरी में डूबी महिला का शव
विज्ञापन
फोटो-38-कलौली में नहर के किनारे खड़े लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी पुल के पास नहर में गिरी कार में सवार महिला का शव 33 किलोमीटर दूर कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली पुल के निकट मिला है। पति उसी रात किसी तरह मशक्कत कर नहर से निकल आया था।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी तबरेज (26) पुत्र नसीम शुक्रवार की रात पत्नी आसमा (24) के साथ हरदोई से कार से ग्राम अहिरोरी जा रहा था। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर अहिरोरी पुल के निकट कार अचानक नहर में जा गिरी।
तबरेज ने बताया था कि उसने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की थी। खुद किसी तरह नहर से बाहर निकल आया था। इसके बाद से आसमा का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। रविवार दोपहर घटनास्थल से लगभग 33 किलोमीटर दूर कछौना कोतवाली क्षेत्र के कलौली पुल के निकट महिला का शव नहर में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आसमा के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। कछौना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के भाई ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि शव को कछौना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-17- आसमा की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI