{"_id":"6ad3b91f38503370720ca81b","slug":"body-of-solar-plant-contractor-found-hanging-in-house-under-construction-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158614-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला सोलर प्लांट ठेकेदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला सोलर प्लांट ठेकेदार का शव
विज्ञापन
फोटो- 20- अनिल कुमार। फाइल फोटो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सोलर प्लांट ठेकेदार ने अपने ताऊ के निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार रात फंदा लगा लिया। मोबाइल की रिंगटोन सुनकर मकान के अंदर पहुंचे परिजन ने शव लटका देखा तो कोहराम मच गया।
टेनी के मजरा मोहनपुर गांव निवासी वीरेंद्र हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करते हैं। उनके दो पुत्र और एक पुत्री पूजा है। दूसरे नंबर का पुत्र अनिल कुमार (20) अपने छोटे भाई रामनिवास के साथ सोलर प्लांट लगवाने का काम करता था। अनिल के बाबा जदुनाथ ने बताया कि शुक्रवार को अनिल और रामनिवास अपने चचेरे भाई सर्वेंद्र के साथ बाइक से गांव आ रहे थे। बताया कि रास्ते में अनिल ने बाइक रुकवाई और उतर गया। रामनिवास और सर्वेंद्र घर आ गए। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। वह लोग उसे ढूंढ़ने निकले।
इस दौरान परिजन अनिल के मोबाइल पर कॉल भी करते रहे। इस बीच गांव के बाहर अनिल के ताऊ जोगेंद्र के निर्माणाधीन मकान के अंदर से मोबाइल की रिंगटोन सुनाई दी तो परिजन अंदर पहुंचे। मकान के अंदर अनिल का शव साड़ी के टुकड़े से कुंडे के सहारे लटका मिला। थानाध्यक्ष इख्तियार हुसैन ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।