फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Board meeting to develop proposals

बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास

Tue, 17 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Board meeting to develop proposals

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक पंचायत सभागार में अध्यक्ष

विज्ञापन
की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें वित्तीय वर्ष 2015 के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर नगर के विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पास हुए।

नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खां की अध्यक्षता में बोर्ड के समक्ष आय व्यय का बजट पेश किया गया, जिसमें नए वित्तीय वर्ष में 29,17,937 व्यय का अनुमान लगाया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि नगर पंचायत को कई स्रोेतों से कुल आय 93,877 होगी।

खर्चें की पूर्ति के लिए अलग अलग मदों में मिलने वाली धनराशि का उपयोग किया जाएगा। अध्यक्ष ने सभी सभासदों से नगर विकास हेतु सुझाव आमंत्रित किए। सभासद विजय मिश्रा ने मोहल्ला सराय सैफ में लंबे समय से टूटी सड़क को बनवाने की आवाज बुलंद की। सभासद राजेश बाजपेयी व नसीम ने शेष बचे हैंडपंपों को अविलंब लगाने की मांग की।

कुमुद बाजपेयी, छोटेलाल, रामनरेश ने स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण का प्रस्ताव रखा। साबिर खां व लज्जावती ने पेयजल की जर्जर लाइनों को बदलने की मांग की, साथ ही सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कई योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्य कराने हेतु अध्यक्ष को अधिकृत किया।

अध्यक्ष ने सभी सभासदों का आभार व्यक्त कर पंचायत कर्मियों को भी मानवीयता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समेत राशन कार्ड की दुरुस्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर सभी सदस्यों समेत पंचायत कर्मी अशोक अग्निहोत्री, बबलू दीक्षित, पवन मिश्रा, गुलजार खां, डम्मर तिवारी, कल्लू सैनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed