{"_id":"5de3f02c8ebc3e54b639bde4","slug":"board-examination-will-be-held-at-119-examination-centers-hardoi-news-knp5294354185","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 पर चली कैंची, 119 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 पर चली कैंची, 119 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा परीक्षा वर्ष 2020 के लिए जनपद के परीक्षा केेंद्रों के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें 119 परीक्षा केंद्रों पर 96344 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परिषद द्वारा ऑनलाइन 119 केंद्रों का निर्धारण कर अंतिम सूची शनिवार देर रात परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10 नवंबर को 140 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करने के बाद प्रत्यावेदन मांगे थे। इसका जिला समिति द्वारा निरीक्षण करने का प्रबंध उपरांत निरीक्षण आख्या के साथ बोर्ड कार्यालय को भेजे गए थे। मौके की जांच होने व परीक्षा समिति द्वारा लगाई गई आख्या के बाद 22 परीक्षा केंद्रों को काट दिया गया।
वहीं, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज हरदोई को नये परीक्षा केंद्र के रूप में जोड़ा गया है। इसके आधार पर 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों की मानें तो लगभग 20 दिन की प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची जारी हुई परिषद द्वारा सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रस्तावित 140 में से सुविधाओं के पूर्ण न होने या मानक पूरे न हो पाने पर 21 केंद्रों पर कटौती कर दी गई। इसके बाद 119 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि परिषद ने अपनी वेबसाइट पर इन सेंटरों के नामों की सूची को अपलोड कर दिया है।
21 सेंटरों के नाम जो काटे गए हैं। इनमें श्री गंगा सागर मिश्र बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवंत नगर मल्लावां, एचएच इं. कॉलेज हत्याहरण, श्री नेहरू इंटर कॉलेज हरियावां, सूरज प्रकाश बालिका इंटर कॉलेज अतरौली, राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बरखेरा, निर्मला सिंह इंटर कॉलेज नवादा, जेडी पब्लिक इंटर कॉलेज हरदोई,
पंडित जगन्नाथ प्रसाद इंटर कॉलेज डही, न्यू आदिल इंटर कॉलेज मलैया संडीला, रामदेवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय रैंगवा, राम रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहलोलपुर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पाली, पचकारिया देवी शिव नारायण इंटर कॉलेज महिठा, एसपीएस वी एस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्टापुर,
क्रेन ग्रोवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सवायजपुर, नियामत इंटर कॉलेज टडियावां, माया बिहारी इंटर कॉलेज भिठारी, दुर्गा देवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय पीपरगांव, श्री साईं इंटर कॉलेज बांसा, भीखम सिंह इंटर कॉलेज महीतापुर, आरवी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय धनवार, जेडए पब्लिक इंटर कॉलेज इनायतपुर शामिल हैं।
शाहाबाद के रामकुमार मेमोरियल इंटर कालेज के छात्रों का केंद्र पहले से बदल कर आदर्श राष्ट्रीय इंटर कालेज शाहाबाद में लगाया गया। पहले पाली के सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षा केंद्र बनने पर छात्रों ने उपजिलाधिकारी को आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसको बदल दिया गया है।