फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा की कापियों की पहली खेप पहुंची

Thu, 18 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई।
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई। Updated Thu, 18 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
board exam

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा की तैयारी शुरू हो

विज्ञापन
गई। परीक्षा के लिए जिले में उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप गुरुवार को पहुंच गई। बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में ही उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया जाएगा। वहीं बोर्ड परीक्षा की जारी सूची में प्रत्यावेदन के बाद स्कूलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

ज्ञात हो कि जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 521 विद्यालय संचालित है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 43 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया गया। जिनकी परीक्षा के लिए 221 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हुई है। इसके साथ ही स्कूलों से प्रत्यावेदन मांगे गए हैं।

जिले में परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई। गुुुरुवार को बोर्ड से दो लाख उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप जिले पर पहुंची। उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन जीआईसी भवन में किया जा रहा है। यहीं से परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी।
वहीं जिले में जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में प्रत्यावेदन के बाद फेरबदल हो सकता है। जहां परीक्षा की व्यापक सुविधा न होने वाले विद्यालयों का पत्ता कट सकता है, वहीं अन्य को मौका मिल सकता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी मिश्र ने बताया कि छात्र संख्या की लिहाज से परीक्षा केंद्रों की संख्या कम है। विगत वर्ष 318 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा का संपन्न कराने को परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। प्रत्यावेदन आने पर उनका निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed