{"_id":"5f5a69d98ebc3e54d459e7ab","slug":"board-baithak-hardoi-news-knp581899383","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की मरम्मत के लिए 90.48 लाख रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की मरम्मत के लिए 90.48 लाख रुपये मंजूर
विज्ञापन
फोटो-42- पिहानी बोर्ड की बैठक में मौजूद एसडीएम अतुल कुमार श्रीवास्तव व सभासद। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शाहाबाद तिराहा तक पालिका सीमा का विस्तार किए जाने, गोशाला निर्माण की बाधा दूर करने और तालाब सुंदरीकरण में तेजी लाने के फैसले लिए गए। 15 वें वित्त कार्य योजना में 90 लाख 48 हजार 370 रुपये से सड़कों की मरम्मत का निर्णय लिया गया।
देर शाम तक चली बैठक में प्रशासक व एसडीएम शाहाबाद अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बेकार रखे पालिका के जनरेटर का मार्ग प्रकाश व्यवस्था में प्रयोग किया जाए। पेयजल आपूर्ति के लीकेज दुरुस्त किए जाएंगे। पालिका के खराब वाहन ठीक कर चलने लायक किए जाएंगे। कर्मियों को तीन माह से तनख्वाह न मिलने पर जल्द वेतन मिलने का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ लिपिक गोपाल अवस्थी ने बताया कि माह फरवरी-अगस्त तक पालिका के पास अवशेष चार करोड़ 53 लाख 94 हजार 643 और कुल सात करोड़ 74 लाख 49 हजार 90 रुपये की आय जोड़कर 12 करोड़ 28 लाख 43 हजार 733 रुपये के सापेक्ष पांच करोड़ 73 लाख 30 हजार 314 रुपये विभिन्न मदों में व्यय हुए। 31 अगस्त तक छह करोड़ 55 लाख 13 हजार 419 रुपये पालिका के पास अवशेष हैं। आईटीआई के निकट गोशाला निर्माण अटकने पर एसडीएम ने कहा कि जमीन के दावेदार को उनके पास एक सप्ताह में भेजें, ताकि निस्तारण हो। अन्यथा कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एसडीएम ने एक सप्ताह में आगणन तैयार कर भेजने को कहा।
विज्ञापन
भवन निर्माण के छह प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। सभासद अवधेश रस्तोगी ने पालिका की परिसंपत्तियों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटवा कर बोर्ड लगाए जाने का सुझाव दिया। सभासद राजीव गुप्ता ने कोविड के कारण अधिभार में छूट तथा पालिका कार्यालय में पुस्तकालय, एकीकृत नागरिक सुविधा केंद्र तथा खद्दर भंडार से शकूर पार्क तक जर्जर रोड को वरीयता के आधार पर बनवाए जाने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान पूनम गुप्ता, लल्लू कुरैशी, अर्शी, परवीन, डॉ इमरान खां, अभिषेक शुक्ला संजू, सुरेश बाल्मीकि, डॉ मुजाविर हुसैन जैदी उपस्थित रहे।