{"_id":"5d18f3ba8ebc3e3c9e79ebc0","slug":"block-the-road-due-to-no-running-of-agriculture-college-hardoi-news-knp498889140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि महाविद्यालय का संचालन शुरू न होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि महाविद्यालय का संचालन शुरू न होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
बिलग्राम मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिलग्राम चुंगी के निकट स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय का संचालन शुरू न होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाविद्यालय के गेट पर धरना दिया। अधिकारियों के उनकी बात न सुनने पर कार्यकर्ता हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर बैठ गए और जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन और जिला संगठन मंत्री सुमित के नेतृत्व में रविवार दोपहर कार्यकर्ता कृषि महाविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता भड़क गए।
हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर बैठ गए तो यातायात बाधित हो गया। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने अधिकारियों के माध्यम से कार्य दिवस में अपनी बात रखने की बात कही। इस दौरान आधे घंटे जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। जिला संगठन मंत्री सुमित ने बताया कि राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को दिया गया है। तीन वर्ष से कृषि महाविद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। परिषद के जिला सहप्रमुख राहुल ने कहा कि इस मामले में अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान अजय दीक्षित, इकलाख खां, शरदवीर सिंह, राहुल देव, दुर्गेश पांडेय, प्रद्युमभन त्रिपाठी, अर्पित सोनकर आदि मौजूद रहे।