फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Blacked Out of 29 , 65 meter seas

29 की बत्ती गुल, 65 मीटर सीज

Fri, 13 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Blacked Out of 29 , 65 meter seas

राजस्व को बढ़ाने तथा विद्युत चोरी को रोकने को

विज्ञापन
गुुरुवार को धर्मशाला रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग द्वारा अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में दो टीमों ने धर्मशाला रोड के मोहल्लों में जांच की, जिसमें कई उपभोक्ताओं के बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटे गए और मीटरों में गड़बड़ी की आशंका पर उन्हें सीज कर दूसरे मीटर लगाए गए।

टीमों द्वारा तमाम अन्य मामलों में भी कार्रवाई की, जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शहर में अधीक्षण अभियंता वीके आर्या के निर्देशन में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पांच दिवसीय चेकिंग अभियान के तीसरे दिन गठित की गई दो टीमों ने शहर के धर्मशाला रोड पर बड़े बकाएदारों की जांच की।

एसडीओ शहर सत्येंद्र पांडेय के नेतृत्व में पहुंची टीमों ने मोहल्ले में कुल 183 घरों में कनेक्शनों की जांच की। इनमें उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल अदा करने के लिए कहा गया, जिसमें बकाया अदा नहीं कर पाने वाले 29 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया।

अभियान के दौरान 65 उपभोक्ता ऐसे मिले जिनके मीटरों में छेड़छाड़ की आशंका मिली। ऐसे सभी 65 मीटरों को सीज कर दिया गया और उनके स्थान पर नए मीटर लगाए गए। उतारे गए मीटरों की लैब में जांच के बाद कार्रवाई होगी। बिजली चोरी पकड़े जाने पर तीन उपभोक्ताओं को शमन शुल्क भी लगाया गया और उनसे जुर्माना जमा कराया गया।

14 उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर लोड बढ़ाया और 21 उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन भी जारी किए गए, जबकि 5.20 लाख रुपय का राजस्व भी वसूल किया गया। चेकिंग में जेई आशीष श्रीवास्तव, केपी सिंह, अंबिका प्रसाद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed