{"_id":"234333cf952b063ec7bb24ae88885d7b","slug":"bku-for-the-compensation-imposed-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने मुआवजे के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने मुआवजे के लिए लगाया जाम
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या और मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान
विज्ञापन
यूनियन ने धरना प्रदर्शन करते हुए नगर के चौराहे को जाम कर दिया। इस दौरान
एसडीओ से वार्ता पर अडे़ यूनियन के जिलाध्यक्ष ने वार्ता न होने पर आक्रोश
जताया। इस दौरान चौराहे में जाम लगा देख मौके पर पहुंचे तहसीलदार व कोतवाल
ने पदाधिकारियों से वार्ता कर एसडीओ से जल्द वार्ता कराने का आश्वासन
दिया, तब जाम खुल सका।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन ने जिला अध्यक्ष राजबहादुर यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी तहसील में पहुंचे और तहसीलदार से एसडीओ को बुलाकर वार्ता कराने की मांग की, पर एसडीओ के मौजूद न होने के कारण किसान यूनियन के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और जुलूस निकाल कर चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया।
सूचना पर तहसीलदार एपी मौर्या व कोतवाल सुजीत दुबे मौके पर पहुंचे और वार्ता कराने के आश्वासन दिया तब जाम खोला गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने समस्याओं का ज्ञापन दिया, जिसमें अंटवा में फाटक बंद होने से किसानों के आवागमन में दिक्कते और किसानों को दैवी आपदा चेक न मिलने की की बात कही।
इसके अलावा बिजली की समस्या बताते हुए ज्ञापन में कहा गया कि दो बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। ज्ञापन में इसके अलावा सहिजना से अटवा तक सड़क निर्माण में धांधली की जांच कराने, धान की फसल में फैले रोग के लिए कृषि विभाग द्वारा सर्वे कराकर दवाएं मुहैया कराने और वोटर लिस्ट में खामियों को सही करने की मांगें भी शामिल हैं। इस मौके पर सुरेश चंद्र अवस्थी, रामगोपाल, ओमप्रकाश, श्रीकांत अवस्थी, गुड्डू सिंह, रामरूप पटेल, गोकरन प्रसाद, राकेश यादव, हरीबाबू द्विवेदी आदि मौजूद थे।