फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP won the election last time by resorting to deception: MP

पिछली बार धोखा कर भाजपा ने जीत लिया था चुनाव : सांसद

Wed, 14 Oct 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP won the election last time by resorting to deception: MP
फोटो-12- पत्रकारों से बात करते सपा सांसद एसपी सिंह व पार्टी नेता। संवाद
हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कांती सिंह के पति प्रतापगढ़ से सांसद एसपी सिंह ने कहा है कि एमएलसी के पिछले चुनाव में भाजपा ने धोखाकर सीट जीत ली थी। तब कांती सिंह निर्दलीय प्रत्याशी थीं। इस बार वह सपा की प्रत्याशी हैं और पूरी पार्टी पहले से ज्यादा सजग है। वह कैनाल रेाड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातच कर रहे थे।
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि एमएलसी की 11 सीटों पर चुनाव हो रहा है। दावा किया कि सभी सीटों पर सपा जीतेगी। स्नातक और शिक्षक क्षेत्र में हरदोई समेत सात जिले आते हैं। सभी जिलों में सपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दावा किया कि प्रथम वरीयता के वोटों से ही जीत मिल जाएगी और दूसरी वरीयता की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि कार्यकर्ता दूसरी वरीयता के लिए भी वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उनके वोट बड़ी संख्या में अवैध घोषित कर दिए गए थे। आरोप लगाया कि प्रशासनिक अफसर खुद भाजपा को जिताने का प्रयास पिछले चुनाव में कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू और अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




यह अटल जी वाली भाजपा नहीं...
सांसद एसपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2002 में प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। प्रधानमंत्री अटल जी थे। उस वक्त हुआ चुनाव निष्पक्ष था और वह जीतने में सफल रहे। वर्ष 2008 में मायावती मुख्यमंत्री थीं। निष्पक्ष चुनाव हुए और जीत मिली। वर्ष 2014 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और तब भी निष्पक्ष चुनाव हुए और कांती सिंह जीती थीं। 2020 के चुनाव में भाजपा ने धोखा किया। उन्होंने कहा कि यह अटल जी वाली भाजपा नहीं है। यह नई भाजपा है, इन्हें कैसे भी चुनाव जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed