फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP will decide its manifesto based on public opinion

Hardoi News: भाजपा जनता की राय से तय करेगी घोषणा पत्र

Mon, 04 Mar 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 04 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will decide its manifesto based on public opinion
हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही भाजपा ने घोषणा पत्र बनाए जाने में जनता की राय अभियान शुरू किया है। सोमवार को आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने जनता की राय अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने अपने आवास पर अभियान का शुभारंभ पार्टी की पेटिका में अपनी राय की पर्ची डालकर किया। पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सत्ता में होने के बाद भी भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र के लिए जनता से राय और सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार पेटिका में जनता से राय ली जाएगी। जनता की राय के अनुसार प्राथमिकताओं को तय कर घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार के सात साल पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने हरदोई के विकास के लिए बहुत काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के राजधानी क्षेत्र में हरदोई को शामिल किया गया है। प्रयास है कि प्रदेश के विकसित टॉप टेन में हरदोई शामिल हो। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मंत्री पीके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed