फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp sewa saptah

70 सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान

Wed, 16 Sep 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
bjp sewa saptah
रामदत्त चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करते सदर विधायक नितिन अग? - फोटो : HARDOI
हरदोई/कछौना/संडीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे भाजपा के सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को जिले के 70 सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर में सदर विधायक विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के सामने अंबेडकर पार्क में झाड़ू लगाकर जिले में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। रामदत्त चौराहे पर सदर विधायक नितिन अग्रवाल व चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर ने लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया। भूसा मंडी व शिव मंदिर महाराज सिंह पार्क में भी अभियान चलाया गया। इसमें प्रदीप पाठक, जितेंद्र श्रीवास्तव ने सफाई की। कछौना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बालामऊ के लंगड़े दास बाबा मंदिर व अन्य जगहों पर सफाई की गई। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अजय शुक्ला, सत्यम मिश्रा, शिव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। संडीला में जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र किशोर शर्मा, बूथ कार्यकारिणी के सदस्य रामखिलावन, सुरेश मिश्रा, महेंद्र प्रजापति, रामू शर्मा आदि ने प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाया। संडीला सीएचसी में भाजपा नेता सुनीता सिंह राठौर, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अतुल तिवारी ने सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
70 नि:शक्तजनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उपकरण व कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।
70 गरीब बस्ती व अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed