फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP's vote increased by three percent

भाजपा का तीन फीसदी वोट बढ़ा

Fri, 11 Mar 2022 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
BJP's vote increased by three percent
हरदोई। जिले में भाजपा के वोट प्रतिशत में करीब तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले में 41.31 फीसदी मत (पोस्टल मतों को छोड़कर) हासिल किए थे, जबकि 2022 में भाजपा के वोट बैंक में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

इस बार 44.14 फीसदी (पोस्टल मतों को छोड़कर) जो पिछली बार से करीब तीन फीसदी अधिक वोट प्रतिशत है। बिलग्राम-मल्लावां, गोपामऊ व शाहाबाद सीट पर भाजपा का वोट बैंक खिसक गया।
विज्ञापन

यहां भाजपा को करीब साढ़े तीन फीसदी वोट का नुकसान हुआ। 2017 के विधानसभा चुनाव में शाहाबाद में भाजपा को 45.84 फीसदी वोट मिला था। 2022 के विधानसभा चुनाव में 40.59 फीसदी जो पिछली बार से 5.25 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपामऊ में 2017 में भाजपा को 43.76 फीसदी वोट मिले थे। 2022 में वोट प्रतिशत 43.17 फीसदी जो पिछली बार से 0.59 कम है। बिलग्राम-मल्लावां में भाजपा को 2017 में 37.92 फीसदी तो 2022 में 35.06 फीसद जो 2.86 फीसदी कम है।
शाहाबाद और बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र में वोट प्रतिशत घटने के बाद भी भाजपा की जीत का अंतर 2017 की तुलना पिछली बार 1.94 के सापेक्ष 2022 में बढ़कर 2.95 फीसदी हो गया।
बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा सीट में हार जीत का अंतर 2017 में 3.62 फीसदी रहा था। 2022 में भाजपा ने 10.97 फीसद के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के प्रत्याशियों को हरदोई व संडीला में करीब 50 फीसदी मतदाताओं ने एकतरफा प्यार लुटाया।
हरदोई सदर सीट पर भाजपा के नितिन अग्रवाल को 53.40 फीसदी वोट, संडीला में भाजपा की अलका सिंह को 49.84 फीसदी वोट हासिल हुए। 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई सदर सीट पर भाजपा को 40.60 फीसदी और संडीला में 45.48 फीसदी वोट मिले थे।
भाजपा को बालामऊ विधानसभा सीट में 2.65 फीसदी, सांडी में 2.56 फीसदी, सवायजपुर में 5.85 फीसदी वोट का फायदा हुआ है।
शाहाबाद में प्रत्याशी बदलने से बढ़ा सपा का वोट
संडीला, बालामऊ, बिलग्राम-मल्लावां व हरदोई सदर सीट पर सपा को नुकसान हुआ है। सांडी, गोपामऊ, शाहाबाद व सवायजपुर सीट पर सपा के वोट बैंक में इजाफा हुआ है।

2017 की तुलना में संडीला में गठबंधन के प्रत्याशी को 23.53 फीसदी, बालामऊ में सपा के प्रत्याशी को 5.59 फीसदी, बिलग्राम-मल्लावां में सपा प्रत्याशी को 10.18 फीसदी, हरदोई सदर में सपा को 7.7 फीसदी वोट का नुकसान हुआ है।
वहीं, सांडी में 8.56 फीसदी, गोपामऊ में 11.07 फीसदी, शाहाबाद में 30.35 फीसदी, सवायजपुर में 7.04 फीसदी वोट की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed