फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP rulling is not good in haroi

भाजपा शासन में खुद को ठगा महसूस कर रही है जनता: मंसूरी

Sun, 27 Sep 2020 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
BJP rulling is not good in haroi
पिहानी कस्बे के मोहल्ला लोहानी स्थित स्कूल में रविवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सपा के जिला महासचिव और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हफीज मंसूरी ने कहा कि भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने वाली जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से खुद को ठगा महसूस कर ही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को इस ओर ध्यान देकर गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीति के बारे बताना चाहिए। नगर अध्यक्ष मौलाना सबीहुद्दीन कासमी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। जिला कार्य समिति सदस्य फुरकान फारुकी ने कहा कि इस सरकार में किसान से लेकर नौजवान सभी वर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

सरकार के प्रति जनता का यह विरोध विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रभावित करेगा। बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीम ने किया। इस मौके पर अंशू भदौरिया, शैलेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार, कुश यादव, शिवम यादव, विवेक सिंह, राशिद खां, आशीष कुमार, गोविंद सिंह, अनिकेत सिंह, सूरज मिश्रा, सुभाष चंद्र व मेघनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed