फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP Mandal President's remarks angered the chiefs, filed a complaint

Hardoi News: भाजपा मंडल अध्यक्ष की टिप्पणी से प्रधानों में आक्रोश, तहरीर दी

Tue, 25 Jul 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President's remarks angered the chiefs, filed a complaint
संडीला। भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से व्हाट्सएप चैटिंग में क्षेत्र के प्रधानों पर की गई टिप्पणी व अभद्र भाषा के प्रयोग से प्रधानों में आक्रोश है। प्रधानों ने मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध एफआइआर के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष डाॅ. उमेश कुमार सूर्या के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में संडीला ब्लाॅक के प्रधान कोतवाली पहुंचे। कोतवाल को तहरीर दी जिसमें कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष मल्हेरा पंकज अवस्थी ने व्हाट्सएप चैट में पौधा न देने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। कहा है कि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में 12 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में ब्लॉक में हो रहे भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दाें को उठाया गया है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट के संबंध में मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया कि जिस प्रधान से चैट चल रही थी, वह रिश्ते में भतीजा है। उसी से मजाकिया लहजे में लिख दिया था। बावजूद सोशल मीडिया पर हम माफी मांग चुके हैं। कोतवाल नित्यानन्द सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed