फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP leader's son and friend killed in bike collision

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाजपा नेता के पुत्र की दोस्त समेत मौत

Sat, 01 Nov 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's son and friend killed in bike collision
फोटो-15- अभय सिंह । फाइल फोटो
हरदोई। सवायजपुर मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक भाजपा नेता का पुत्र है। घटना शुक्रवार देर रात की है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर मे मजरा खेरवा अमजदपुर निवासी अभिराम सिंह साधन सहकारी समिति सैतियापुर के अध्यक्ष और भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। वह परिवार के साथ शहर में बावन चुंगी पर किराये के मकान में रहते हैं। उनका पुत्र अभय सिंह (18) 12वीं की पढ़ाई पूरी कर गांव में खेती का काम संभालता था। अभिराम के मुताबिक शुक्रवार देर रात अभय अपने दोस्त शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोहित सक्सेना (20) के साथ बाइक से हरदोई जा रहा था। मोहित सैतियापुर में शराब के ठेके के पास कैंटीन चलाता था।
विज्ञापन

हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बिसकुला और समुदा के बीच किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगा होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां अभय को मृत घोषित कर दिया गया। मोहित को लखनऊ रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन लखनऊ रोड पर कुछ ही दूरी पर उसकी भी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सौ शैया अस्पताल चले गए। यहां शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बहनों के बीच अकेला था अभय
दुर्घटना की जानकारी पर अभिराम समेत सभी परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां अभय की मौत की जानकारी मिली तो परिजन बदहवास हो गए। अभय तीन बहनों रुचि, श्वेता और कोमल के बीच अकेला था। उसकी बहनें बिलखकर बेहोश होती रहीं और परिजन व रिश्तेदार बमुश्किल तीनों को संभालने की कोशिश करते रहे। मां शिखा को भी संभलना मुश्किल हो गया। भाजपा नेता के पुत्र का निधन होने पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने शोक जताया।

फोटो-15- अभय सिंह । फाइल फोटो

फोटो-15- अभय सिंह । फाइल फोटो

फोटो-15- अभय सिंह । फाइल फोटो

फोटो-15- अभय सिंह । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed