{"_id":"61a2766bb28ee4645d3f320e","slug":"bjp-knowes-only-to-moove-jeep-and-tongue-hardoi-news-knp666433422","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप और जीभ चलाना ही जानते हैं भाजपा वाले : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप और जीभ चलाना ही जानते हैं भाजपा वाले : अखिलेश
विज्ञापन
जनसभा में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। संडीला विधानसभा क्षेत्र के भरावन ब्लाक के सागरगढ़ी स्थित झाबर मैदान में शनिवार को सपा और सुभासपा की संयुक्त सभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों को सिर्फ जीभ और जीप चलाना आता है। लखीमपुर कांड की तुलना जलियांवाला बाग कांड से करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भी सामने से गोलियां बरसाई थीं, पर लखीमपुर में तो किसानों पर पीछे से जीप चढ़ा दी गई। गृह राज्यमंत्री अनिल मिश्रा की बर्खास्तगी अब तक न होने पर सरकार पर निशाना साधा।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग बड़े दावे करते हैं, लेकिन पांच साल में यूपी पीछे छूट गया। 70 लाख लोगों को रोजगार की बात कही गई थी, लेकिन कारोबार ठप हो गए हैं। जेवर में हवाई अड्डे के शिलान्यास पर तंज कसते हुए कहा कि आज जिसका शिलान्यास हो रहा, कल उसको बेचने की कोशिश होगी। सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी बिजली के कारखानों का नाम नहीं बता पाएंगे, लेकिन सांड़ फौरन बता देंगे। सुना है कि आजकल मुख्यमंत्री बिजली के कारखानों के नाम रट रहे हैं, पर जब तक नाम रट पाएंगे, तब तक सरकार चली जाएगी।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के विस चुनाव के बाद बाबा वहीं चले जाएंगे, जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है। बाबा सीएम ने और कुछ नहीं किया, लेकिन मंदिरों में घंटा बजाना सिखा दिया। अब 100 दिन बाद बाबा मंदिरों में घंटा बजाते दिखेंगे। सभा को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने भी संबोधित किया।