फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp,hardoi,political,hardoi news

बूथ पर सशक्त उपस्थिति से मिली जीत- दर- जीत : सत्याकुमार

Fri, 20 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bjp,hardoi,political,hardoi news
भाजपा नेता। - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर सशक्त उपस्थिति के चलते चुनाव दर चुनाव जीत हासिल कर रही है। संगठन और चुनाव में बूथ समिति और कार्यकर्ताओं का अहम किरदार है।
विज्ञापन

भाजपा के बूथ सत्यापन अभियान के तहत आयोजित की जा रहीं विधानसभा योजना बैठकों के क्रम में शुक्रवार को संडीला और बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्रों की बैठकें हुईं। दोनों में ही मुख्य अतिथि के रूप में सत्या कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन हर हाल में जरूर कर लिया जाए। संडीला की बैठक में मिश्रिख सांसद अशोक रावत, संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता और विकास सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, सिद्ध प्रताप मौर्य, कर्मवीर सिंह चौहान, महेंद्र कुमार सोनी, पूजा मिश्रा, पंकज अवस्थी आदि मौजूद रहे। मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र की बैठक में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश तूफानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed