फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bikes collided, one killed, fellow injured

Hardoi News: बाइकें भिड़ीं, एक की मौत, साथी घायल

Mon, 03 Apr 2023 08:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Bikes collided, one killed, fellow injured
बिलग्राम। थाना क्षेत्र के बसहर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

अरवल थाना के शेरू पुर मजरा परसों पुरवा निवासी रामजीवन (35) सोमवार की सुबह कस्बे के तरौली गांव स्थित अपनी ससुराल दावत में आया था। दावत से वह अपने साथी प्रवीण कुमार (26) के साथ बाइक से वापस आ रहा था। बसाहर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रामजीवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामजीवन की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उसके एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed