फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike thief seen in footage, then cameras searched till Shahjahanpur, encounter while cutting bike

Hardoi News: फुटेज में दिखा बाइक चोर फिर शाहजहांपुर तक कैमरे खंगाले, बाइक काटते समय मुठभेड़

Sun, 07 Jun 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike thief seen in footage, then cameras searched till Shahjahanpur, encounter while cutting bike
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बीते 31 मई को मंडी के पास से हुई बाइक चोरी की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिल गया। मंडी के पास टाइल्स की दुकान में लगे कैमरे से मिले सुराग के बाद पुलिस ने लगभग 50 कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

इनमें न सिर्फ हरदाेई के बल्कि शाहजहांपुर जनपद के भी फुटेज खंगाले गए। पचदेवरा थाना क्षेत्र में एक बाग में चोरी की बाइक काटे जाने की सूचना पर शनिवार आधीरात के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ में एक शातिर चोर के पैर में गोली लग गई। उसे और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की दो बाइकें और एक खुली हुई बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

शाहाबादनगर के मोहल्ला सुलेमानी निवासी नेकराम 31 मई की सुबह खाद गोदाम के सामने बाइक खड़ी कर आढ़ती के पास गए थे। वापस आने पर उनको बाइक गायब मिली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले की जांच के दौरान मंडी के सामने स्थित टाइल्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक ले जाता चोर नजर आ गया। इसके बाद किराना स्टोर से लेकर शाहजहांपुर रोड पर हरदोई मोड़ के बाद जलालाबाद आदि स्थानों के फुटेज में भी बाइक चोर नजर आ गया। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर का जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पचदेवरा थाना क्षेत्र के चांदपुर मोड़ के पास एक बाग में बाइक काट रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। आरोपियों ने फायरिंग की तो पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से हरियावां थाना क्षेत्र के कटिघरा निवासी नूर मोहम्मद उर्फ जयरंद घायल हो गया। मौके से उसके साथी शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के बाबूनगर निवासी राजपाल, घेरा निवासी शिवनाथ, सीतमपुर निवासी वीर सिंह चौहान काे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
एएसपी ने बताया कि नूर मोहम्मद भी पिछले कुछ साल से शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉलोनी में रह रहा था। नूर मोहम्मद का इलाज मेडिकल काॅलेज में कराया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।




शाहजहांपुर से मेरठ तक कबाड़ियों को काटकर बेचते थे मोटरसाइकिल
पुलिस ने आरोपियों से घटनाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग साथ में रहकर रेकी करते थे। मौका मिलते ही मास्टर की का इस्तेमाल कर बाइक चोरी कर लेते थे। यह लोग खुद ही बाइक के पुर्जे अलग करते थे। कुछ हिस्से काट लेते थे। बाइक के टुकड़ों को शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर और मेरठ तक में कबाड़ियों को बेचते थे। एक बाइक के टुकड़े 25 से 30 हजार रुपये में बिक जाते थे। नूर के खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नौ और शिवनाथ के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं।




इन घटनाओं का हुआ खुलासा
लोनार कोतवाली क्षेत्र में 27 जनवरी व तीन फरवरी को बाइक चाेरी हुई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में नौ, 29 अप्रैल, 10, 11, 16, 22, 29 व 31 मई को बाइक चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed