फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding student dies due to collision with forest

वनरोज की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, भाई घायल

Fri, 17 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student dies due to collision with forest
मल्लावां। बाजार से लौट रहा बाइक सवार किशोर व उसका छोटा चचेरा भाई, दोनों बुधवार की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक सड़क पर आए वनरोज से टकरा गई। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद थाना बांगरमऊ के गांव गहरपुरवा निवासी सूरज (10) पुत्र मुकेश बुधवार को अपने चचेरे भाई रजनीश (25) के साथ बाइक पर बैठक कर रामपुर गांव की बाजार से घर वापस जा रहा था। बाइक रजनीश चला रहा है। रास्ते में रामपुर डम्मरपुर रोड पर बाइक सड़क पर आए वनरोज से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से सूरज और रजनीश दोनों हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजनीश को भर्ती कर लिया गया। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सूरज तीन भाइयों में बड़ा था। वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed