फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riders from being hit by the truck , killing two young me

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 06 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 06 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike riders from being hit by the truck , killing two young me
कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने समझा बुझाकर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


जनपद उन्नाव के गंज मुरादाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला लुधियाना निवासी रामू (30), अपने पड़ोसी अंकुल (18) और अंकुल का बहनोई फतेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के जमल्दीपुर निवासी सुनील (28) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिंगरपुरवा निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। वे कटरा- बिल्हौर हाईवे पर अटवारा चकोला मोड़ से हरदोई की ओर मुड़े थे। तभी सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक ट्रक के नीचे फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बाहर निकलवाया। अंकल को स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां और सुनील को स्वास्थ्य केंद्र गंज मुरादाबाद भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं ट्रक में फंसे रामू को करीब घंटेभर बाद निकलवाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। वे मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद एसडीएम बिलग्राम पीपी तिवारी, सीओ बलवंत चौधरी मफ फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुलवाया। चालक परिचालक ट्रक छोड़कर भाग निकले । पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed