फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider's body found lying on the road, fear of accident

Hardoi News: सड़क पर पड़ा मिला बाइक सवार का शव, दुर्घटना की आशंका

Mon, 16 Dec 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 16 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's body found lying on the road, fear of accident
फोटो-27-शेरू। स्रोत परिजन
विज्ञापन

- गंगा स्नान के बाद पत्नी को मायके छोड़ घर जा रहा था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलग्राम। गंगा स्नान के बाद पत्नी को मायके छोड़कर घर जा रहे बाइक सवार का शव सड़क पर पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। माना जा रहा है कि किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नीची मगरौली मजरा गुजरई निवासी शेरू (33) खेती करता था। उसकी ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बड़नपुर गांव में है। रविवार को वह पत्नी ज्योती के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए गया था। वहां से वापस आकर पत्नी को बड़नपुर छोड़कर अपने गांव जा रहा था। बिलग्राम रहुला मार्ग पर रफैयतगंज मोड़ के पास रविवार देर शाम वह मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। इसी बीच उधर से गुजर रहे शेरू के चचिया ससुर श्रीराम ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योती और पांच बच्चे हैं। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना मेें मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed