फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bike rider three people were hit by a car two killed and one injure in hardoi

हरदोई: गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

Fri, 19 Nov 2021 08:15 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Nov 2021 08:15 PM IST
सार

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
bike rider three people were hit by a car two killed and one injure in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवारों को बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई लखनऊ मार्ग परधतनखेड़ा के निकट कार ने रौद दिया। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल हो जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के पक्खा पुरवा निवासी अरुण (28) कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुवार की शाम बाइक से राजघाट गंगा स्नान करने गया था,साथ में उसका बड़ा भाई जयशंकर( 32),परिवार के रिश्ते के चाचा संजय (30) भी साथ में गए थे,गंगा स्नान कर सभी गुरुवार की सुबह घर लौट रहे थे। रास्ते में बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर धतनखेड़ा के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे,जिसमें जयशंकर और संजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे अरुण हेलमेट लगाए होने से जान बच गई। लेकिन वह  घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि मृतकों के पास मिले मोबाइल  से परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed