{"_id":"6aac27a4ac31b50c2104898d","slug":"bike-rams-into-friends-from-behind-one-dead-scuffle-with-the-other-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156844-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दोस्तों को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दोस्तों को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे से हाथापाई
विज्ञापन
फोटो-33-महेश। फाइल फोटो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के कोथावां माल मार्ग पर बृहस्पतिवार को नेवादा ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार दोस्तों को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार तीन युवकों ने दूसरे दोस्त की पिटाई कर बाइक की चाबी छीन ली और भाग गए।
मीनापुर निवासी महेश (35) अपने दोस्त सूर्यपाल (22) के साथ नेवादा स्थित प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर एक ही बाइक से दोनों फैक्टरी जा रहे थे। बाइक सूर्यपाल चला रहे थे जबकि महेश पीछे बैठे थे। नेवादा गांव में भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठे महेश सिर के बल सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार तीन युवकों ने सूर्यपाल के साथ हाथापाई की और बाइक की चाबी छीनकर भाग गए।
सूर्यपाल ने आरोपियों की बाइक की फोटो खींच ली और पुलिस को दे दी। परिवार में पत्नी कुंती और दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।