{"_id":"640754405c0d2cc83d0adb91","slug":"bike-collided-with-iron-net-young-man-dies-hardoi-news-c-12-1-113422-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लोहे के जाल से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लोहे के जाल से टकराई बाइक, युवक की मौत
Tue, 07 Mar 2023 08:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
लोहे के जाल से टकराई बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम मतुआ मोड़ के पास अंडरपास के जाल में बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढिफवा निवासी शशिकांत वर्मा (21) सोमवार देर शाम करीब आठ बजे बाइक से लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मतुआ मोड़ के पास बनाए जा रहे अंडरपास से निकल रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए बाइक सवार अनियंत्रित होकर जाल में जा घुसा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।